बॉलीवुड

'Badlapur' के लिए वरुण धवन नहीं थे पहली पसंद, Sriram Raghavan के दिमाग में था Irrfan Khan का नाम

Varun Dhawan Was Not first Choice for Badlapur: 'बदलापुर' का निर्देशन कर चुके श्रीराम राघवन ने कई सालों के बाद बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस मूवी के लिए कभी भी वरुण धवन पहली पसंद नहीं थे। श्रीराम राघवन इस मूवी में इरफान खान को कास्ट करना चाहते थे।

Image

Varun Dhawan-Sriram Raghavan-Irrfan Khan

Varun Dhawan Was Not first Choice for Badlapur: साल 2015 में मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने फिल्म 'बदलापुर' का निर्देशन किया था। इस मूवी में वरुण धवन को अहम भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और वरुण धवन की परफॉर्मेंस ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान श्रीराम राघवन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 'बदलापुर' के लिए वरुण धवन का नाम कभी भी उनके दिमाग में नहीं था। इस फिल्म के लिए उनकी पहली इरफान खान थे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 'बदलापुर' कैसे वरुण धवन के हाथ लगी?

पिंकविला से बात करते हुए श्रीराम राघवन ने बताया कि वो हमेशा से फिल्म 'बदलापुर' में वरुण धवन नहीं बल्कि इरफान खान को कास्ट करना चाहते थे। डायरेक्टर ने बताया कि जब इस फिल्म की स्टोरी उन्होंने संजय और अपने भाई श्रीधर राघवन को सुनाई तो उन्होंने इस बहुत ज्यादा डार्क बताकर मुझे सचेत किया था। श्रीराम ने कहा, 'इस फिल्म के लिए मैं इरफान खान जैसे एक्टर को लेना चाहता था तो उन्होंने मुझे तुरंत मना कर दिया था। लगभग एक हफ्ते बाद मैं दिनेश विजान से मिला और उन्हें बदलापुर की कहानी सुनाई। उन्होंने फिल्म की कहानी को आगे ले जाने के लिए कहा था।'

हालांकि जब दिनेश ने श्रीराम राघवन से पुछा कि वो किस एक्टर को लेना चाहते हैं तो उन्होंने सैफ अली खान का नाम लिया। हालांकि उन्हें पता था कि सैफ अली खान फिल्म नहीं करेंगे क्योंकि उनकी मूवी एजेंट विनोद नहीं चली। इसके बाद दिनेश विजान ने वरुण धवन जैसे यंग एक्टर को कास्ट करने के लिए कहा था। इसके बाद श्रीराम ने इस बात पर विचार और इस तरह वरुण धवन की कास्टिंग फिल्म 'बदलापुर' में हुई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article