बॉलीवुड

VD 18 को लेकर नई अपडेट आई सामने, कल Varun Dhawan देने वाले हैं फैंस को तोहफा

VD 18 New Update: अब फिल्म को लेकर वरुण ने नई अपडेट जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर नई जानकारी साझा की है जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म "VD 18" का नया अपडेट दिया है।

Image

VD 18 New Update

VD 18 New Update : बॉलीवुड स्टार वरुण धवन( Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "VD 18" को लेकर चर्चा में हैं। स्टार लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर वरुण ने नई अपडेट जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर नई जानकारी साझा की है जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म "VD 18" का नया अपडेट जारी किया है। उन्होंने फिल्म का लुक जारी करते हुए लिखा है-कल 2 बजे, बड़ी जानकारी...... इस खबर के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी इस फिल्म का टाइटल अनाउंस करने वाले हैं। इससे पहले वरुण ने शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थी जिसमें "VD 18" की टीम पूजा करती दिखाई दे रही थी। बता दें कि VD 18 फिल्म का अनिश्चित टाइटल है। अभी फिल्म का नाम अनाउंस होना बाकी है।

एटली कुमार( Atlee Kumar) निर्देशित फिल्म में वरुण धवन( Varun Dhawan) के साथ वामीका गबबी( Wamiqa Gabbi) और साउथ एक्ट्रेस कीर्थी सुरेश( Keerthy Suresh) नजर आने वाली है। फिल्म में पहली बार एटली कुमार और वरुण धवन साथ काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा कीर्थी सुरेश वरुण के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article