बॉलीवुड

Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी को हुई ये गंभीर बीमारी, दर्द बयां कर बोले एक्टर- ठीक से चल नहीं पाते...

Varun Dhawan Reveals Her Daughter Diagnosed With DDH: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में ही एक गंभीर बीमारी हो गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- वरुण धवन इंस्टाग्राम

Varun Dhawan Reveals Her Daughter Diagnosed With DDH: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। वरुण धवन को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। वह जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी में नजर आने वाले हैं। लेकिन करियर से इतर वरुण धवन हाल ही में अपनी बेटी के कारण चर्चा में आ गए हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 'बी ए मैन यार' के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा को गंभीर बीमारी हो गई है। इस बीमारी में बच्चा न तो ठीक से चल पाता है और न ही दौड़ पाता है। वरुण धवन ने ये भी बताया कि उनकी बेटी का इलाज जारी है।

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा को 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप' नाम की बीमारी है। एक्टर ने कहा, "मेरी बेटी को डीडीएच नाम की बीमारी है। इसमें हिप, हिप सॉकेट से बाहर आ जाता है। एक पैर लंबा, छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से चाल डेढ़ी हो जाती है। आप सही से चल या दौड़ भी नहीं सकते। इससे गठिया या स्लिप डिस्क जल्दी होता है। पश्चिमी देशों में इसका बहुत अच्छा ईइलाज होता है, जन्म से ही। भारत में हर जगह नहीं है इतना। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर्स हैं जो इसकी देखभाल करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं है। एक प्रक्रिया के तहत वे उसका हिप सही जगह फिट कर सकते हैं। लेकिन उसे स्पिका कास्ट (एक तरह का प्लास्टर) में रहना पड़ा था।"

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया कि उनकी बेटी को करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट प्लास्टर में रहना पड़ा था, जो कि बहुत मुश्किल भरा था। एक्टर ने कहा, "उसे एनेस्थेशिया देकर सुलाया गया और जब वो उठी तो उस प्लास्टर कास्ट में थी। अब वो कास्ट हटा दिया गया है। मैं इस चीज पर एक बुक लिखना चाहता हूं।" वरुण धवन ने सभी मां-बाप से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चे की बारीक से बारीक चीजों को देखें और डॉक्टर से संपर्क करें। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल साल 2024 में बेटी के माता-पिता बने थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article