Varun Dhawan Injured Set: वरुण धवन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल में से भी अपने फैंस संग अपडेट शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर बताया कि वो सेट पर चोटिल हो गए है। एक्टर ने कहा कि उनके पैर में आयरन रोड से चोट लग गई है जिस वजह से सूजन हो गई है। इस एक्शन फिल्म के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी एक्टर इसी फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए थे।
इसके अलावा एक्टर के लेफ्ट आर्म में भी चोट आई है। उनके बाजू पर लाल-लाल रंग का निशान है। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है,' नो पेन, नो गेन, वीडी 18'। वरुण के लिए ये फिल्म बहुत ही स्पेशल है। इस फिल्म में एक्टर के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।
वरुण धवन को वीडी 18 के सेट पर आई चोट
रिपोर्ट्स के साथ ये एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर बज शाहरुख खान के जवान के समय से चल रहा है। फैंस को उम्मीद है कि एटली की ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होगी। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडी 18 के अलावा वरुण अपने पिता डेविड धवन के साथ रोमांटिक कॉमेडी मूवी में साथ नजर आएंगे। इस अनटाइटल्ड फिल्म को रमेश तुरानी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म साल 2025 में रिलीज हो सकती हैं।
