बॉलीवुड

बेटी से दूर जाने पर Alia Bhatt को होती है एंग्जायटी, बोलीं- राहा को छोड़कर जाना कभी भी आसान नहीं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2023, 11:38 AM IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो एंग्जायटी से कैसे डील करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेटी राहा के निकनेम का भी खुलासा किया है।

Image

alia bhatt (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का करियर बुलंदियो पर हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेंशन रखा। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्हीं सवालों के स्क्रीन शॉर्ट एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि वो एंग्जायटी से कैसे डील करती हैं? एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर एक दम कुछ बदलाव हो जाता है और जिसे मैं कंट्रोल नहीं कर सकती हूं तो मुझे एंग्जायटी फील होने लगती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं एंग्जायटी महसूस करती हूं तो काम में उलझी हुई महसूस करती हूं। मुझे उन चीजों को समझने में टाइम लगता है। मैं कोशिश करती हूं कि उन चीजों को थोड़ा टाइम दूं। खुद पर प्रेशन ना लूं। मैं उन चीजों को समझती हूं जो मैं फील कर रही हूं।

आलिया बोलीं- बेटी राहा से दूर रहना आसान नहीं

आलिया ने कहा कि जब उन्हें अपनी बेटी राहा से दूर होना पड़ाता है तो उन्हें अलग होने की एंग्जायटी महसूस होती है। उसे छोड़कर काम पर जाना कभी भी आसान नहीं होता है। लेकिन फिर मैं ये सोचती हूं कि वो परिवार के साथ। इस वजह से मुझे थोड़ी कम गिल्टी होती है। एक्ट्रेस ने बेटी का निकनेम का खुलासा किया है। एक्ट्रेस बेटी को राहु, रारा और लॉलीपॉप प्यार से बुलाती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जिगरा में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article