Varun Dhawan-Natasha Dalal Expecting First Child: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है की वो और पत्नी नताशा दलाल माता-पिता बनने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया है की उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) उनके पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। तस्वीर में देखा गया की वरुण पत्नी नताशा के बेबी बंप को कीस कर रहे हैं। एक्टर ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि हम प्रेग्नेंट हैं,आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।
