बॉलीवुड

वरुण संग एक बार फिर ‘दुल्हनिया’ बनेंगी आलिया! क्या आने वाला है फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 09:10 PM IST

Bollywood Actor Varun Dhawan and Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग बड़े पर्दे पर काफी पसंद करते हैं। दोनों एक साथ कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों अपनी ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी के एक और पार्ट में नजर आ सकते हैं।

Image

Alia Bhatt and Varun Dhawan

KEY HIGHLIGHTS
  • वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ करियर की शुरुआत की थी।
  • दोनों एक्टर्स एक साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
  • अब आलिया और वरुण ‘दुल्हनिया’ के एक और पार्ट में नजर आ सकते हैं।

Bollywood Actor Varun Dhawan and Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही असर जिंदगी में एक साथ न हों, लेकिन बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले वरुण और आलिया एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिनमें ‘हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया’, ‘कलंक’ और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इस ‘दुल्हनिया’ फ्रैंचाइजी में दर्शकों से दोनों को खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया था।

इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि वरुण और आलिया की इस ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी का अब एक तीसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग भी शुरू हो गई हैं। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल करने के बाद फिल्म के मेकर्स शूटिंग प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर सकते हैं।

सुपरहिट है आलिया और वरुण की जोड़ी

इस बाद में कोई दोहराय नहीं है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्मी पर्दे पर सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। दुल्हनिया फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था, और दूसरा पार्ट तीन साल बाद साल 2017 में आया था। न्यूज पोर्टल पिंक विला के अनुसार अब इसके तीसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है।

‘मैं और आलिया साथ में काम कर सकते हैं’

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, वहीं आलिया की बात करें तो वह आखिरी बार इस साल की सबसे बड़ी हिन्दी फिल्म ‘ब्राह्मस्त्र’ में नजर आई थी। आलिया के साथ फिर से काम करने की अटकलों पर बात करते हुए वरुण ने पिंकविला को बताया ‘आलिया मेरे दिल के बहुत करीब है, और हमारी कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। हम अच्छे दोस्त हैं, हम एक-दूसरे की परवाह करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मैं आलिया के साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा होगा’।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article