बॉलीवुड

V Shantaram: तमन्ना भाटिया के हाथ लगी एक बड़ी बयोपिक फिल्म, इस एक्टर संग पहली बार करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 30, 2025, 10:21 AM IST

Tamannaah Bhatia New Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। तमन्ना भाटिया चित्रपति वी शांताराम (V Shantaram) की लाइफ पर बन रही फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ ये एक्टर भी नजर आने वाला है।

Image

Image Source: IMDb

Tamannaah Bhatia New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपमकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया का नाम एक के बाद एक नई फिल्मों से जुड़ रहा है। तमन्ना भाटिया की फिल्मों से जुड़े अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अब इन सब के बीच तमन्ना भाटिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमन्ना भाटिया के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं तमन्ना भाटिया की किस एक्टर के साथ फिल्म करने जा रही हैं।

तमन्ना भाटिया के हाथ लगी नई फिल्म

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की एक नई अपकमिंग फिल्म है। तमन्ना भाटिया बड़े पर्दे पर एक बार फिर से अपनी नई मूवी के साथ धमाल मचाने वाली हैं। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुतााबिक तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) केसाथ अगली फिल्म करने जा रही हैं। ये चित्रपति वी शांताराम (V Shantaram) की लाइफ पर बनी फिल्म होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ लीड रोल में नजर आने वाली है। 'चित्रपति वी शांताराम' का निर्देशन अभिजीत देशपांडे करेंगे जो अपनी फिल्म से पहले भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद तमन्ना भाटिया के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया और सिद्धांत चतुर्वेदी की साथ में ये पहली फिल्म होने जा रही है।

लव लाइफ भी रही चर्चा में

तमन्ना भाटिया अपनी इस फिल्म के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले तक एक्ट्रेस का नाम एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) के साथ जोड़ा जाता रहा, अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। तमन्ना भाटिया और सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article