बॉलीवुड

मंदिर वाले बयान पर फंसी उर्वशी रौतेला तो झट से पलटा बयान, कहा- लोगों को हमेशा उल्टा ही समझ आता है

Urvashi Rautela's Team Issue Official Statement: शनिवार को, अभिनेत्री की टीम ने उनकी ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उनके बयान को स्पष्ट किया गया। मंदिर वाले बयान पर उनकी टीम ने सफाई दी है और मीडिया-लोगों को झूठी बात फैलाने का आरोप भी लगाया है। आइए बताते हैं बयान में क्या कहा

Image

Urvashi Rautela's Team Issue Official Statement

Urvashi Rautela's Team Issue Official Statement: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela) इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि उत्तराखंड में उनका मंदिर है जिसमें बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। उर्वशी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि लोग उसकी पूजा करते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लोग उन्हें दमदमई माई कहकर भी बुलाते हैं। हालांकि उनके इस बयान पर मंदिर के पंडितों को गुस्सा आ गया और उर्वशी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग रखी थी। अब जब बात ज्यादा फैली तो उर्वशी की टीम ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने बयान को पलट दिया है।

शनिवार को, अभिनेत्री की टीम ने उनकी ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उनके बयान को स्पष्ट किया गया। बयान में कहा गया, उर्वशी रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में मेरे नाम पर एक मंदिर है, न कि उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela Temple Controversy) का मंदिर। अब लोग ठीक से सुनते भी नहीं हैं। सिर्फ़ 'उर्वशी' या 'मंदिर' सुनकर, उन्होंने मान लिया कि लोग उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं। इस वीडियो को ठीक से सुनें और फिर बोलें। अभिनेत्री ने कहा कि लोगों और मीडिया को किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए। बयान के अंत में कहा गया, यह ज़रूरी है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ़ बेबुनियाद आरोप या अपमानजनक टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह से जाँच की जाए। समाज में सभी को एक-दूसरे के साथ सम्मान और समझदारी से पेश आना चाहिए ताकि सभी के अधिकारों की रक्षा हो सके।

बताते चले कि उर्वशी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में कहा था कि बद्रीनाथ धाम के पास उनका मंदिर है। जहां लोग उनकी पूजा करते हैं। इस बयान ने उर्वशी को निशाने पर ला दिया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article