बॉलीवुड

शाहरुख खान के बाद मैं ही हूं...... उर्वशी रौतेला का इंटरव्यू हुआ जमकर वायरल,लोगों ने कहा- " खुद से इतना प्यार कैसे"

Urvashi Rautela Viral Interview: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें खुद ट्रोल भी कर रहे हैं। अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री ने इसबार कुछ ऐसा बोला कि लोग हंसते-हंसते रुक नहीं रहे हैं। आइए बताते हैं उर्वशी ने क्या कहा

Image

Urvashi Rautela Viral Interview

Urvashi Rautela Viral Interview: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उर्वशी सनी देओल( Sunny Deol) की फिल्म जाट( Jaat) में नजर आ रही है। उनका आइटम सॉन्ग काफी पसंद भी किया जा रहा है। उर्वशी का एक इंटरव्यू भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद को किसी मामले में शाहरुख खान से कंपयेर कर रही है। उर्वशी को लोग इस कारण से काफी ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं वह एक बार फिर से अपनी फिल्म डाकू महाराज की तारीफ़ों के पूल बांधती नजर आ रही है।

उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) का एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने करियर पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि लोग कहते हैं वह शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के बाद सबसे अच्छी प्रमोटर है। वह शाहरुख खान की ही तरह अच्छा प्रमोट करती हैं। यहीं नहीं उन्होंने अपनी मूवी डाकू महाराज ( Daku Maharaj) के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी फिल्म डाकू महाराज 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और आईएमडीबी ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी दिया है।

उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) का यह इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है, लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि वह कभी खुद की तारीफ करते नहीं थकती। उर्वशी को खुद से कुछ ज्यादा ही प्यार है। इससे पहले अभिनेत्री का एक और इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें वह सैफ अली खान पर हुए हमले की बात करते-करते अपनी फिल्म डाकू महाराज की तारीफ करने लग गई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article