बॉलीवुड

अनंत अंबानी प्री-वेडिंग बैश में अक्षय कुमार ने किया ऐसा डांस कि छूटी ट्विंकल खन्ना की हंसी, बोली 'तेल निकालकर मानोगे..'

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया है कि जब उन्होंने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश का वीडिया देखा, जिसमें अक्षय कुमार जमकर थिरकते दिखाई दे रहे थे, तो उन्हें ऐसा लगा कि वो जामनगर की जमीन से तेल निकालकर मानेंगे। ट्विंकल अक्सर अक्की का मजाक उड़ाती रहती हैं, एक दफा उन्होंने फिर से अक्षय पर निशाना साधा है।

Image

Akshay Kumar

अदाकारा ट्विंकल खन्ना अपने मजाकिया अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। ट्विंकल खन्ना किसी भी चीज पर जोक बना सकती हैं, जिसे सुनकर लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट आना लाजमी है। ट्विंकल खन्ना ने एक मीडिया हाउस से अक्षय कुमार के डांसिंग वीडियो पर बात की है। बीते दिनों अक्षय कुमार अनंत अंबानी प्री-वेडिंग बैश में गए थे, जहां उन्होंने धांसू परफॉर्मेंस दी थी। ट्विंकल खन्ना ने इस वीडियो पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें अक्की का डांस देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वो जमीन से तेल निकालकर मानेंगे।

ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'अक्षय ने अपने डांस के दौरान 33 बार जमीन की तरफ पंच मारा था। इसे देखकर मुझे ऐसा लग रहा था कि वो जामनगर की जमीन से तेल निकालकर ही मानेंगे।'

बताते चलें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं, जिनके बीच कभी भी लड़ाई की खबरें नहीं आती हैं। इसका कारण यही है कि अक्की और ट्विंकल अपनी लाइफ में मस्त रहते हैं और समय-समय पर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। ट्विंकल खन्ना को तो जब भी मौका मिलता है वो अक्षय कुमार का मजाक उड़ा देती हैं और वो कुछ कह भी नहीं पाते हैं। जब ट्विंकल करण जौहर के शो पर आई थीं तब भी उन्होंने अक्की की जमकर टांग खींची थी। ट्विंकल खन्ना ने शो पर अक्षय कुमार और करण जौहर की बोलती अकेले ही बंद कर दी थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article