बॉलीवुड

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: अनन्या पांडे संग लिपलॉक करते दिखे कार्तिक आर्यन, शूटिंग हुई शुरू

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। करण जौहर ने मूवी सेट से कार्तिक-अनन्या की नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने कुछ दिनों पहले धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का ऐलान किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे। खबरें थीं कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अदाकारा अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पति पत्नी और वो में भी साथ नजर आ चुके हैं लेकिन वो एक स्मॉल सिटी की कहानी थी। दर्शक ये जानने के लिए बेसब्र थे कि तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक-अनन्या का लुक कैसा होगा?

निर्माता करण जौहर ने कुछ देर पहले ही तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी से कार्तिक-अनन्या का नया लुक शेयर किया है, जिसमें दोनों न्यूएज लवर्स के रूप में दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कार्तिक-अनन्या पासपोर्ट के पीछे से लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस को कार्तिक-अनन्या का लुक काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक व्यक्ति ने करण जौहर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये लव स्टोरी देखने का मन अभी से कर रहा है। कार्तिक-अनन्या का लुक कमाल का है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'कार्तिक-अनन्या का लुक रिफ्रेशिंग है। ऐसी ही लव स्टोरी का हम सबको इंतजार था।'

13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक फिल्म

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उनकी ये मूवी 13 फरवरी 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म जो वाइव दे रही है, उसके मुताबिक वैलेंटाइन वीक इसके लिए परफेक्ट है। दर्शक वैलेंटाइन के मौके पर ऐसी ही फिल्में देखने के लिए आतुर रहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article