TIFF 2025 : टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इस बार भारतीय दर्शकों के लिए भी अच्छी खबर है। अनुराग कश्यप की नई फिल्म “बंदर” ने वहां धूम मचा दी है। सुधीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई इस फिल्म में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के 50वें एडिशन में किया गया, जहां इसे अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे रॉ, हार्ड-हिटिंग और विवादित फिल्म करार दिया जा रहा है।
कहानी न केवल अपने दमदार मैसेज से चौंकाती है बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। खासतौर पर पुरुषों के साथ होने वाले न्यायपूर्ण व्यवहार पर। बॉबी देओल( Bobby Deol) का लुक और किरदार दोनों ही बिल्कुल अलग हैं, और यही वजह है कि क्रिटिक्स उनके इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को उनके करियर का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं।
फिल्म में सान्या मल्होत्रा ( Sanya Malhotra) का परफॉर्मेंस भी गहराई लिए हुए है। उन्होंने अपने रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया है और इमोशनल लेवल पर दर्शकों को छूती हैं। वहीं, सबा आज़ाद एक बिंदास और निडर महिला के रूप में दिखाई देती हैं, जिनका अभिनय स्क्रीन पर पूरी तरह असली और भरोसेमंद लगता है। इसके अलावा, सपना पब्बी इस फिल्म में नई खोज के रूप में उभरती हैं, हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा बताना कहानी के रहस्य खोल देगा।
इस इंटेंस प्रोजेक्ट को एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। कुल मिलाकर, “बंदर” को लेकर जो चर्चा शुरू हुई है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉबी देओल और अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) दोनों के करियर का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित हो सकती है।
