Times Music Ganesh Chaturthi Music Collection: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और टाइम्स म्यूजिक (Times Music) इस बार भक्तों के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आया है। टाइम्स म्यूजिक ने अपने नए भक्ति गाने 'जय श्री गणेशा' (Jai Shree Ganesha) को रिलीज किया है। जिसमें म्यूजिक की दुनिया के बादशाह शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन (Siddharth Mahadevan) और शिवम महादेवन (Shivam Mahadevan) के साथ अपनी जादुई आवाज दी है। ये गाना परंपरा और मॉडर्न बीट्स का शानदार मिश्रण है। जो गणपति बप्पा के भक्तों के लिए इस सीजन का सबसे बड़ा गाना बनने वाला है। इस कलेक्शन में कई धांसू गाने भी है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
इस कलेक्शन में 'श्री सिद्धिविनायक मंत्र और आरती' (Shree Siddhivinayak Mantra & Aarti) जैसे गाने हैं जिनमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आवाज दी। दूसरा बड़ा गाना है 'श्री गणेशाय धीमहि' (Shree Ganeshay Dheemahi), जिसे शंकर महादेवन ने पहले गाया और बाद में मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने इसे नए अंदाज में पेश किया। इस कलेक्शन में 'घालिन लोटांगण' (Ghalin Lotangan) और 'सुखकर्ता दुखहर्ता' (Sukhkarta Dukhharta) जैसे गाने भी हैं, जिन्हें विशाल-शेखर (Vishal-Shekhar) ने अपनी आवाज दी। 'लालबागच्या राजाची आरती' (Lalbaug Rajachi Aarti) मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के भक्तों के लिए खास है।
टाइम्स म्यूजिक ने इस साल कई नए गाने भी रिलीज किए। सोनू निगम (Sonu Nigam) और शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने पहली बार साथ में 'हे बप्पा मोरया' (Hey Bappa Morya) गाया, जिसके म्यूजिक को राजिब-मोना-रॉय (Rajib-Mona-Roy) ने कंपोज किया। सुनीधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने मराठी में 'गणराज तू' (Ganraj Tu) गाकर फैंस को सरप्राइज दिया। हेमा मालिनी (Hema Malini) और उनकी बेटियों ईशा देओल (Esha Deol) और अहाना देओल (Ahana Deol) ने भी 'वक्रतुंड महाकाय' (Vakratunda Mahakay) गाया जो इस एल्बम का खास हिस्सा है।
टाइम्स म्यूजिक ने 'जय श्री गणेशा' को अपने स्पिरिचुअल यूट्यूब चैनल (Times Music Spiritual YouTube Channel) और गाना (Gaana) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया है।
