बॉलीवुड

Baaghi 4 Trailer Launch: बड़े इवेंट के साथ होगा बागी 4 के ट्रेलर का धमाकेदार लॉन्च, बस इतने दिन का करना होगा इंतजार

Baaghi 4 Trailer Launch Update: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं और इसके ट्रेलर की कोई खबर नहीं आ रही थी, लेकिन अब हताश होने की जरूरत नहीं है क्योंकी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

Image

Image Source: x Handle

Baaghi 4 Trailer Launch Update: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी बागी 4 फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी के फर्स्ट लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का सॉन्ग भी रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपडेट हाथ लगी है। बागी 4( Baaghi 4) का ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा इसका पता चल गया है। साथ ही मेकर्स का क्या प्लान है उसकी जानकारी भी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज हो रहा है बागी 4 का मजेदार ट्रेलर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार बागी 4 का ट्रेलर 30 अगस्त, 2025 को एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा, यानी फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से ठीक एक हफ्ते पहले। इससे जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि बागी 4 का ट्रेलर कट तैयार है और टीम इसे 30 अगस्त, 2025 को भव्य तरीके से लॉन्च करने की सोच रही है। यह ट्रेलर आधिकारिक तौर पर 5 सितंबर को फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू कर देगा और इसी के साथ एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। साजिद नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और पूरी टीम को पूरा भरोसा है कि बागी 4 के ट्रेलर में पहले जैसा एक्शन देखने को मिलेगा।

निर्देशक के. हर्ष डायरेक्ट फिलम इस बार ज़्यादा डार्क, आर-रेटेड एक्शन फिल्म होने वाली है, जो अपनी पिछली फिल्मों की कहानी और एक्शन से हटकर होगी। कहानी टाइगर श्रॉफ और अभिनेता संजय दत्त के बीच एक रोमांचक मुकाबले पर केंद्रित होगी, जो एक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। फिलम में टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज कौर संधु की जोड़ी बनने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article