बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बीते साल अक्टूबर में हीरो नं.1 नाम की मूवी शुरू की थी, जो ठंडे बस्ते में चली है। टाइगर श्रॉफ की हीरो नं.1 में दिशा पाटनी अहम किरदार प्ले करती दिखने वाली थीं लेकिन दर्शकों को अब इस जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए लम्बा इंतजार करना होगा। ईटाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिल्म हीरो नं.1 के डायरेक्टर जगन शक्ति ने नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। वो हीरो नं.1 पर अब काम नहीं कर रहे हैं।
सूत्र ने ईटाइम्स को बताया है कि, टाइगर श्रॉफ ने हीरो नं.1 को बीते साल सितम्बर-अक्टूबर में शुरू किया था, जिसकी शूटिंग इस साल जनवरी महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह बंद हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति भी दूसरे प्रोजेक्ट पर मूव कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े टेक्नीशियन्स को भी दूसरी जगह काम करने के लिए बोल दिया गया है। बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद मेकर्स दोबारा इस प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे कि इसे शुरू किया जाए या नहीं। अगर मेकर्स को नहीं लगेगा कि दर्शक इस तरह की फिल्म देखने के लिए तैयार हैं तो वो इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।
फिल्म हीरो नं. 1 में पहले दिशा पाटनी की जगह अदाकारा सारा अली खान दिखाई देने वाली थीं। सारा अली खान ने ये मूवी डेट्स की परेशानी के चलते छोड़ दी थी। सारा अली खान लगातार अपनी फिल्मों व्यस्त हैं और इस प्रोजेक्ट के लिए वक्त नहीं दे पा रही थीं, जिस कारण मेकर्स ने उनके बिना ही हीरो नं. 1 शुरू करे का फैसला लिया था। सारा अली खान की न सुनने के बाद मेकर्स ने दिशा पाटनी को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया था। दिशा और टाइगर को दर्शकों ने बागी 2 में काफी पसंद किया था, जिस कारण हीरो नं.1 के मेकर्स ने उन्हें हीरो नं.1 के लिए साइन किया था।
रैम्बो के बाद टाइगर की दूसरी मेगा बजट मूवी गई ठंडे बस्ते में

Rambo
हीरो नं. 1 पहली मूवी नहीं है, जो ठंडे बस्ते में गई है। इससे पहले उनकी रैम्बो भी बंद हो चुकी है। टाइगर श्रॉफ की फिल्में पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दे पायी हैं। बिग बजट एक्शन एंटरटेनर्स को भी दर्शकों ने सिरे से खारिज किया है, जिस कारण मेकर्स टाइगर के साथ नई मूवी शुरू करने से डर रहे हैं। टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां अगर बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती है तो उनकी रुकी हुई फिल्में पटरी पर लौट सकती हैं।
