Shah Rukh Khan in Tiger 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन एक्टर ने अपने अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया था। धमाकेदार टीजर देखने के बाद सलमान खान के फैंस फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। अब तक उस टीजर पर 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो गए हैं। ऐसे में अब फैंस ने टीजर में मेकर्स का सरप्राइज जान लिया है, जो काफी मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये सरप्राइज है क्या।
खबर आ रही थी की टाइगर 3 (Tiger 3) में सलमान खान (Salman Khan) के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। लेकिन टीजर में फैंस ने शाहरुख खान को देखा जो फिल्म के विलेन इमरान हाश्मी से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। उस सीन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। इससे अब साफ हो गया है की फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पठान बन एंट्री मारेंगे। इस बात से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है।
इस टीजर को मेकर्स ने टाइगर का मैसेज टाइटल दे कर रिलीज किया है। वीडियो को देख फैंस हक्के बक्के रह गए हैं और सलमान खान के एक्शन ने तो दिल जीत लिया है। फिल्म इस दिवाली 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीजर को पहले इसलिए रिलीज किया गया है क्यूंकि फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बढ़ता जा रहा था।
