Leke Prabhu Ka Naam Song Out: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का पहला गाना लेके प्रभु का नाम रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म के पहले गाने को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म के पहले गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर यूजर्स गाने को बोरिंग बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, गाने के नाम पर कुछ भी बना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, अरिजीत से ये उम्मीद नहीं थी। गाने को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गाने में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री दिखाई दे रही हैं। लेकिन गाने के लिरिक्स कुछ खास नहीं है। सलमान ने गाने को रिलीज करते हुए लिखा, लेके प्रभु का नाम मेरे फेवरेट डांस ट्रैक है और मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को ये गाना पसंद आएगा।
सोशल मीडिया पर लेके प्रभु के नाम गाने की उड़ी खिल्ली
दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म का पहला गाना धमकेदार होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में है।
