बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 15: 300 करोड़ क्लब से कुछ दूर है सलमान खान, 15वें दिन हुई मेकर्स की बल्ले-बल्ले

Tiger 3 Box Office Collection Day 15 :बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 शानदार बिजनेस कर रही है। ऐसे में फिल्म के वर्ल्डवाइड के साथ-साथ भारत का कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, देखिये इस खास रिपोर्ट में।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 15

Tiger 3 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के 15वें दिन का कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देख मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने विदेश से लेकर भारत में अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्मट टाइगर 3 (Tiger 3) का कलेक्शन रिलीज के बाद गिरता हुआ ही देखा गया है। ऐसे में फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आते ही सभी खुश हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को बंपर कमाई करते हुए अपनी झोली में 7.06 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कुछ हफ़्तों से पहले कई अच्छा उछाल है जिससे मेकर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है। अब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म का कुल कलेक्शन 271.5 करोड़ हो गया है।

अब कहा जा सकता है की फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के फिल्म क्लब में शामिल हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर धुआंधार कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। मनीषा शर्मा डायरेक्टेड फिल्म की पिछली फिल्म गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article