Tiger 3 Box Office Collection Day 13: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में कई शोज में सिनेमाघर को खाली देखा गया। ये बात मेकर्स के लिए काफी निराशाजनक है। साथ ही फिल्म ने जैसे पहले दिन ताबतोड़ कमाई की थी, लेकिन अब पाई-पाई की मोहताज हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने 13वें दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन किया है।
कटरीना कैफ और सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। पहले दिन के बाद कमाई बिलकुल घटती जा रही है। इसी के साथ कनिल्क साइट के अनुसार फिल्म ने 13वें दिन पर 3.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म की अब टोटल 258.37 करोड़ हो गई है। फिल्म का यूं सिंगल डिजिट में कमाई करना सकलाकारों और मेकर्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा होता जा रहा है।
इसी के साथ फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इमरान हाश्मी इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जिसका सभी ने दिल जीत लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनिमल और सैम बहादुर की रिलीज से फिल्म को काफी नुक्सान हो सकता है है। हालांकि देखना दिलस्चप होगा की क्या फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नही।
