The Night Manager Review: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेबसीरीजद नाइट मैनेजर (The Night Manager) आज ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में की कहानी एक होटल में काम करने वाले नाइट मैनेजर की है। यह नाइट मैनेजर कोई और वहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर है जो वेबसीरिज में शान सेनगुप्ता का किरदार निभा रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर ढाका के एक होटल में काम कर रहे हैं। इस समय ढाका का माहौल भी बिगड़ा हुआ है। इस बीच माहौल को और बिगाड़ने के मकसद से होटल में एंट्री होती है बिजनेसमैन शैलेंद्र रुंगता यानी अनिल कपूर की, जिसे लोग शैली नाम से भी जानते हैं। वेबसीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर दोनों ने ही अपने किरदार को बड़े बेहतरीन अंदाज से निभाया है। जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। आइए कुछ ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
फैंस ने की वेबसीरीज की जमकर तारीफ
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेबसीरीज द नाइट मैनेजर एक इंग्लिश की इसी नाम की वेबसीरीज का हिंदी रीमेक हैं। इस वेबसीरीज को लेकर फैंस का दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। ट्विटर पर वेबसीरीज को फैंस के पॉजीटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बेहतरीन वेबसीरीज है, अनिल सर और आदित्य रॉय कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की है। अगर आप एक अच्छी थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो ये वेबसीरीज आपके लिए ही है।'
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'अभी-अभी द नाइट मैनेजर देखी, क्या बेहतरीन वेबसीरीज है।' ट्विटर पर वेबसीरीज को ऐसे ही रिएक्शन मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा ने भी वेबसीरीज की तारीफ की है।
वेबसीरीज में तिलोत्तमा शोम रॉ की एक अफसर लिपिका की भूमिका अदा कर रही हैं, लिपिकी, शैली के पीछे बहुत दिन से पड़ी हुई है। इस वेबसीरीज में शोभिता धूलिपाला अनिल कपूर की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आ रही हैं, सीरीज में उनकी एक्टिंग भी अच्छी रही है। द नाइट मैनेजर के पहले पार्ट में 4 एपिसोड हैं जो कि 45-50 मिनट के एपिसोड हैं। फैंस के अनुसार यह वेबसीरीज एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती है।
