बॉलीवुड

The Kerala Story Box Office Collection: फास्‍ट एंड फ्यूरि‍यस 10 की कमाई से लगा द करेल स्टोरी को झटका, नहीं पार कर पाई 200 करोड़ का आकंड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 21, 2023, 03:34 PM IST

The Kerala Story Box Office Collection: द केरल स्टोरी को सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज किया गया था। फिल्म 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म की कमाई को विन डीजल की फास्‍ट एंड फ्यूरि‍यस 10 से झटका जरूर लगा है। आइए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

The Kerala Story (credit pic: instagram)

The Kerala Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Ada Sharma) की फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।द केरल स्टोरी माहिलाओं के धर्मांतरण और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट में भर्ती करने की सच्चे की कहानी है। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ काे कल्ब में जल्द शामिल होने वाला है। फिल्म ने इस शनिवार को 9. 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल 187. 47 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ का बिजनेस करती है। द केरल स्टोरी को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को द केरल स्टोरी से बैन हटाने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बैन हटाने का दिया अदेश

पश्चिम बंगाल की सरकार की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी तरफ से दलील देते हुए कहा था फिल्म देखने लोग भड़क सकते हैं। इसके जवाब में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि धार्मिक भवानाओं की वजह से लोगों को मौलिक अधिकार को बांधित नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सरकार या उससे जुड़े लोग सिनेमाघरों के मालिक पर कोई दबाव नहीं बनाए।

द केरल स्टोरी को विन डिजल की सुपरहिट हॉलीवुड सीरिज फास्‍ट एंड फ्यूरि‍यस 10 से खतरा बढ़ गया है। फिल्म ने पहले ही दिन द केरल स्टोरी की कमाई को नुकसान पहुंचाया था। दूसरे दिन भी विन डीजल की फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन 13 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, द केरल स्टोरी ने इस शुक्रवार 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article