बॉलीवुड

The Great Indian Family Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म पहले ही दिन साबित हुई फिसड्डी, ओपनिंग डे पर कमाए महज इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 01:23 PM IST

The Great Indian Family Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ओपनिंग नहीं मिली। फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकमयाब रही। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की।

Image

The Great Indian Family (credit Pic: Instagram)

The Great Indian Family Box Office Collection: विक्की कौशल की फैमिली ड्रामा फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में विक्की ने भजन कुमार की भूमिका निभाई है।एक्टर की दमदार एक्टिंग भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर्स में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी रेट सिर्फ 10 प्रतिशत थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1. 4 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया है। फिल्म को यशराज फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विक्की ने वेद व्यास त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो भजन गाता है। उन्हें एक दिन पता चलता है कि वो जन्म से मुस्लिम हैं।

द ग्रेट इंडियन फैमिली की कहानी

इसके बाद से वेद की लाइफ में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे मुश्किल समय में पूरा परिवार साथ देता है। फिल्म में विक्की और मानुषी की जोड़ी कुछ खास नहीं लगती है। मानुषी की एक्टिंग ठीक ठाक थी। द ग्रेट इंडयिन फैमिली को बनाने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article