The Diplomat Review In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) काफी लम्बे समय से अलग-अलग किरदार ट्राई कर रहे हैं। फिल्म क्रिटीक्स और दर्शक उनकी तारीफ करते रहे हैं कि वो एक एक्टर के तौर पर लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं लेकिन उनके ये एक्सपेरिमेंट बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में तब्दील नहीं हो रहे हैं। इस होली के मौके पर जॉन अब्राहम द डिप्लोमैट जैसी कंटेंट बेस्ड मूवी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का जॉन अब्राहम ने लिमिटेड प्रमोशन किया है क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें भरोसा है कि द डिप्लोमैट (The Diplomat Review Movie) दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी। जॉन अब्राहम का ये भरोसा गलत साबित होता नहीं दिख रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आई खबर की मानें तो जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट एक शानदार फिल्म है, जो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहेगी।
फिल्म द डिप्लोमैट का ट्रेलर:
ऑलवेज बॉलीवुड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि सेंसर बोर्ड ने जॉन अब्राहम की द डिप्लेमैट (The Diplomat Review Review) देख ली है और उन्हें ये पसंद भी आई है। ऑलवेज बॉलीवुड के एक्स पोस्ट के अनुसार, 'हमने जॉन अब्राहिम की द डिप्लोमैट सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग में देख ली है। फिल्म की कहानी अच्छी है, जो सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में कुछ असली नामों का उपयोग भी किया गया है, जो लोगों को चौंकाएगा। फिल्म का रन टाइम 137.30 मिनट है।'
फिल्म द डिप्लोमैट का फर्स्ट रिव्यू जिस तरह का आया है, उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि होली पर दर्शकों को एक शानदार कहानी देखने को मिलेगी। भले ही इस कहानी में उन्हें होली के रंग और हीरो-हीरोइन का फ्लर्ट देखने को न मिले लेकिन इतना पक्का है कि द डिप्लोमैट उन्हें एक बेहतरीन कहानी परोसेगी। फिल्म द डिप्लोमैट का पूरा रिव्यू आपको टाइम्स नाउ नवभारत पर जल्द ही पढ़ने के लिए मिलेगा, आप हमारे साथ इसके लिए लगातार जुड़े रहिए और हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े रहिए।
