बॉलीवुड

Thama Teaser Fan Review: आयुष्मान-रश्मिका का "ब्लडी लव" देखने के लिए बेताब हो उठे फैंस, बोले 'ये दीवाली, थामा वाली...'

Thama Teaser X Review: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म थामा का टीजर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसने इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। फिल्म थामा का टीजर देखने के बाद हर कोई यही बोल रहा है कि इस दीवाली निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी मूवी धमाल मचा देगी।

Image

Image Source: Thama Movie

Thama Teaser X Review: आयुष्मान खुराना काफी लम्बे समय से फिल्मों से दूर थे और अपनी अपकमिंग मूवी थामा में लगे हुए थे। दिनेश विजान ने फिल्म थामा का टीजर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने पेश किया है, जिसके बाद हर कोई उत्साहित हो उठा है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और परेश रावल स्टारर थामा के टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचने का काम किया है। फिल्म थामा दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है। थामा का टीजर देखने के बाद लोग यही बोल रहे हैं कि ये मूवी दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, "जब कॉमेडी-केयोस से मिलती और हॉरर रोमांस से मिलता है तो मजा ही आ जाता है। फिल्म थामा जबरदस्त कॉकटेल है, जो सबको एंटरटेन करेगी।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "वीएफएक्स, सीजीआई और कौमरा वर्क सभी कमाल का है। फिल्म का ट्रेलर कमाल का लग रहा है। मैं दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की अगली कड़ी देखने के लिए बेताब हूं।"

बताते चलें कि निर्माता दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की पिछली दो फिल्में स्त्री 2 और मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। इन फिल्मों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और शानदार कमाई की। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद से ही दर्शकों को थामा का इंतजार है। फिल्म थामा के टीजर ने दर्शकों के उत्साह को सांतवे आसमान पर ले जाने का ही काम किया है। दर्शक लगातार थामा के टीजर पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा क्योंकि सभी थामा की कहानी जानने के इच्छुक हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article