बॉलीवुड

Thama Posters: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक हुए आउट, फैंस कर रहे तारीफ

Thama Posters: दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म थामा के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक पोस्टर्स जारी किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। फैंस थामा के पोस्टर्स पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Image

Image Source: Thama Movie

Thama Posters: बॉलीवुड निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म स्त्री से हॉरर यूनिवर्स की शुरुआत की थी। ये बॉलीवुड की तरफ से पेश किया गया अनोखा हॉरर यूनिवर्स है, जिसने दर्शकों को बेहद उत्साहित किया है। दिनेश विजान के इस हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा है, जिससे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की एंट्री होने जा रही है। आयुष्मान-रश्मिका काफी समय से थामा की शूटिंग कर रहे हैं और अब ये मूवी लगभग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किए हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि 2025 की दीवाली धमाकेदार रहने वाली है।

ताड़का के रूप में दिखेंगे रश्मिका मंदाना

फिल्म थामा के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का जो लुक पोस्टर रिलीज किया है, उसके अनुसार अदाकारा इस मूवी में ताड़का के किरदार में दिखेंगे। मेकर्स ने रश्मिका का लुक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, "हम रश्मिका मंदाना को ताड़का के रूप में प्रेजेंट करते हैं, जो रोशनी की एक ही पहली किरण है।" पोस्टर में रश्मिका मंदाना हरे रंग के गाउन में देख रही हैं और उनकी आंखें गुस्से में हैं।

आलोक बनकर आएंगे आयुष्मान खुराना

फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम आलोक होगा। मेकर्स ने आयुष्मान खुराना का पोस्टर रिलीज करते हुए पोस्ट में लिखा है, "हम आयुष्मान खुराना को आलोक के रूप में पेश करते हैं, जो इंसानियत की आखिरी उम्मीद है।" पोस्टर में आयुष्मान खुराना बहुत ही शांत और चौकन्ने दिखाई दे रहे हैं।

थामा के मेकर्स ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को लुक पोस्टर्स जारी करते हुए ये भी जानकारी दी है कि उनकी मूवी का ट्रेलर 19 अगस्त को 11:11 पर रिलीज होगा। आयुष्मान-रश्मिका के लुक पोस्टर्स देखने के बाद फैंस थामा ट्रेलर के लिए बेचैन हो उठे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article