बॉलीवुड

Thalaivar 170: 32 सालों के बाद Amitabh Bachchan ने मिलाया Rajinikanth के साथ हाथ, झूम उठे फैंस

Amitabh Bachchan in Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजीनकांत की अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 की स्टारकास्ट लगातार बड़ी होती जा रही है। फिल्म थलाइवर 170 में राणा दग्गुबाति और फहाद फासिल के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन पूरे 32 साल बाद एक-दूसरे के साथ काम करेंगे।

Image

Thalaivar 170: 32 सालों के बाद Amitabh Bachchan ने मिलाया Rajinikanth के साथ हाथ, झूम उठे फैंस

Amitabh Bachchan in Thalaivar 170: साउथ फिल्मस्टार रजीनकांत की अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 को लेकर इन दिनों लगातार खबरें आ रही हैं। फिल्म थलाइवर 170 में लगातार बड़े-बड़े स्टार्स की एंट्री हो रही है। फहाद फासिल और राणा दग्गुबाति के बाद रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवर 170 में अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है। लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके रजनीकांत के फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म के साथ बिग बी का नाम भी जुड़ गया है।

लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हम भारतीय सिनेमा को शहंशाह अमिताभ बच्चन का थलाइवर 170 में स्वागत करते हैं। थलाइवर की टीम बिग बी की एंट्री के बाद और भी टैलेंटिड हो गई है। बिग बी टैलेंट के पावर हाउस हैं।'

रजनीकांत की आखिरी रिलीज मूवी जेलर बॉक्स ऑफिस पर बम्पर हिट रही है। फिल्म जेलर ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद से ही रजनीकांत अपनी थलाइवर 170 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जेलर की कमाई देखने के बाद थलाइवर 170 के मेकर्स इसमें बड़े-बड़े अभिनेताओं को शामिल कर रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि ये रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

32 साल बाद रजनीकांत ने मिलाया बिग बी संग हाथ

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 32 सालों के बाद रजनीकांत के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों ने 32 साल पहले एक साथ काम किया था। इसके बाद से ही फैंस इनकी जोड़ी को साथ देखने के लिए तड़प रही है। रजनीकांत और बिग बी के साथ आने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article