बॉलीवुड

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Twitter Review: परफेक्ट रॉम-कॉम है शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म, लोगों बताया 'सुपरहिट...'

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Twitter Review: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) को देखने के बाद लोगों ने अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस फिल्म को लोगों ने रोमांस-कॉमेडी और ह्यूमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया है।

Image

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Twitter Review

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने 9 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वैलेंटाइन वीके के इस खास मौके पर फैन्स भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। बीते कुछ दिनों में मेकर्स ने फिल्म के कई गाने भी लोगों के बीच रिलीज किए ताकि फिल्म की हाइप कम ना हो। ऐसे में अब जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देख ली है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर अपनी राय देना शुरू कर दिया है। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की ये फिल्म ज्यादातर लोगों को पसंद आई है।

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर को देखने एक बाद एक यूजर ने लिखा, '1000% 'लोग तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' देखने लायक है। यहां ये फिल्म एक दिन पहले रिलीज हुई थी और यह बहुत मजेदार थी। शाहिद और कृति आपको हंसाने में सफल रहेंगे, और शानदार एक्टिंग की है। मैं इतने लंबे समय से थिएटर में इतना नहीं हंसी हूं।'

कईयों ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने के बाद 3 से 4 स्टार दिए हैं। इस फिल्म को लोगों ने रिलीज होते ही सुपरहिट बता दिया है। बता दें फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article