बॉलीवुड

TBMAUJ First Review: हार्ट ब्रेकिंग लव स्टोरी है शाहिद-कृति की फिल्म, क्लाइमेक्स भी है शानदार

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Review: शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) इस हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लेकर शानदार रिव्यू सामने आ रहे हैं। जानिए कैसी है ये फिल्म?

Image

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैन्स भी शाहिद कपूर की रोबोटिक कॉमेडी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) को लीड रोल में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है किन इस फिल्म कृति सेनॉन पहली बार एक रोबोट का किरदार प्ले कर रही हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह एक शानदार लव स्टोरी है।

ऑलवेज बॉलीवुड ने शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) का फर्स्ट रिव्यू साझा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ' तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि इंसानों और AI के बीच इमोशंस की एक सीमा बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर यह फिल्म दिल टूटने की कहानी को बहुत अच्छी तरह से दर्शाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स भी जबरदस्त है।'

अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन किया है। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में मौजूद है। वैसे आप शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की रोमांटिक केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article