बॉलीवुड

Tejas Box Office Collection Day 4: चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई तेजस, नहीं काम आई कंगना रनौत की विनती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 31, 2023, 08:29 AM IST

Tejas Box Office Collection Day 4 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस (Tejas) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है। मूवी में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाने वाली कंगना रनौत की ये फिल्म भी फेल हो गई है। फिल्म के चौथे दिन के बाक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Tejas Box Office Collection Day 4

Tejas Box Office Collection Day 4 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस (Tejas) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है। मूवी में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाने वालीं कंगना रनौत की ये फिल्म भी फेल हो गई है। बीते कई सालों से कंगना ने बॉक्स ऑफिस पर एक भी हिट मूवी नहीं दी है। जिसके बाद अब मेकर्स का भरोसा भी उनसे उठने लगा है। पहले धाकड़ फिर थलाइवी और अब तेजस एक्ट्रेस की बैक टू बैक तीन फ्लॉप फिल्मों से मेकर्स के करोड़ों रुपये डूब गए हैं। तेजस के लिए तो कंगना ने काफी प्रमोशन भी किया था, उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस से थिएटर्स में जाकर मूवी देखने की विनती भी की थी। आइए अब तेजस के चौथे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

कंगना रनौत की तेजस हुई बॉक्स ऑफिस पर ढेर

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत के फिल्म तेजस ने चौथे दिन 1 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। तेजस का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 0.50 लाख तक रहा है। जिसके बाद मूवी ने टोटल कलेक्शन 4.5 करोड़ के आसपास हो गया है। जिसके बाद अब यह तय है कि कंगना की ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है।

दिनइंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन 1Rs 1.25 करोड़
दिन 2Rs 1.30 करोड़
दिन 3Rs 1.20 करोड़
दिन 4Rs 0.50 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

बता दें कि अब कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं, जो अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article