बॉलीवुड

Veer Pahariya संग तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को किया ऑफिसियल, इटली में एन्जॉय कर रही हैं हॉलिडे

Tara Sutaria-Veer Pahariya Enjoys Holiday Trip: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इटली में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई पिक्स एक-साथ शेयर की हैं। इस ट्रिप पर तारा सुतारिया के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram/tarasutaria/

Tara Sutaria-Veer Pahariya Enjoys Holiday Trip: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। लंच डेट से कई इवेंट्स में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एक-साथ स्पॉट किया गया है। लोगों ने बार-बार तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को साथ में देखने के बाद इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि इस कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक में कबूल करने से बार-बार परहेज किया। ऐसे में अब तारा सुतारिया अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर इटली में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। इस हॉलिडे ट्रिप पर ताता सुतारिया के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी साथ में हैं।

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलिडे ट्रिप को एन्जॉय करते हुए एक-साथ कई पिक्स शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल बना दिया है। हॉलिडे एन्जॉय करते हुए तारा सुतारिया ने कई पिक्स शेयर की हैं, जिनमें से कुछ में वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। तारा सुतारिया के फैन्स इन सभी पिक्स को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को तारा सुतारिया का बोल्ड और स्टाइलिश अवतार पसंद आया है।

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। इस कपल के रिश्ते में होने के कयास मई में तब लगाए गए थे जब दोनों को डिनर डेट के बाद मुंबई के एक रेस्टोरेंट से अलग-अलग बाहर निकलते देखा गया था। इस साल की शुरुआत में दोनों ने शोस्टॉपर के तौर पर साथ में रैंप वॉक किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस मूवी से ही वीर पहाड़िया को लोगों के बीच असली पहचान मिली है। फिल्म में वीर पहाड़िया को सारा अली खान के अपोजिट कास्ट किया गया था। वहीं दूसरी ओर तारा सुतारिया को जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा। इस मूवी में तारा सुतारिया को साउथ सुपरस्टार यश के साथ अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article