Tara Sutaria Video: बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बर्थडे पर वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया पर जमकर प्यार लुटाया। ये कहना गलत नहीं होगा कि वीर ने तारा सुतारिया के बर्थडे को खास बना दिया है। इस बीच तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि तारा और वीर जल्द ही जन्मों-जन्मों के लिए एक होने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को कहा हसबैंड
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का प्यार हमेशा से फैंस के लिए खास रहा है। इस साल जुलाई में रिलेशनशिप पब्लिक करने के बाद से मालदीव ट्रिप हो या रेड कार्पेट, दोनों हर बार कपल गोल्स देते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया जिसमें तारा ने वीर को माय हसबैंड कह डाला वीडियो तारा के हालिया मालदीव बर्थडे पार्टी का है। क्लिप में वो गोल्डन शाइनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके साथ दोस्त ओर्री भी थे। वीडियो में तारा ओर्री से पूछती हैं, 'तुम मेरे हसबैंड के साथ सो रहा है क्या? ओर्री कहते है, 'हां यार' फिर तारा चिल्लाती हैं, 'तो रात को नींद कैसे आती है?' ओर्री ने जवाब दिया, 'तेरे हसबैंड के साथ ही' पीछे खड़े वीर हैरान होकर मना करते नजर आते हैं और तारा चीख पड़ती हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तहलका मच गया। बता दें कि तारा सुतारिया, ओर्री और वीर ने ये फनी रील बनाया था। हालांकि इस रील को देखकर लोग दोनों की शादी की बात कर रहे हैं।
बेहद खूबसूरत हैं तारा सुतारिया
बताते चलें कि तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तारा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। तारा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। खूबसूरती के मामले में तारा सुतारिया बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। तारा की हर अदा पर लोग फिदा है।
