बॉलीवुड

वीर पहाड़िया संग डेटिंग पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अभी इस...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2025, 01:38 PM IST

Tara Sutaria Reaction on Relationship With Veer Pahariya: तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की डेटिंग की खबरें इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। इसी बीच इसको लेकर तारा सुतारिया ने पहला रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं तारा सुतारिया ने इसको क्या बोला है।

Image

Tara Sutaria Reaction on Relationship With Veer Pahariya

Tara Sutaria Reaction on Relationship With Veer Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की डेटिंग को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया से जुड़ी अभी हाल ही में तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद माना गया कि दोनों अब रिलेशनशिप में है। इसके बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के फैंस ने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने कोई बयान नहीं दिया था। अब इस रिलेशनशिप की खबर पर तारा सुतारिया का पहला रिएक्शन सामने आया है।

तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। तारा सुतारिया ने अभी हाल में वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एएनआई ने अभी हाल ही में तारा सुतारिया से वीर पहाड़िया संग रिश्ते पर सवाल किया तब एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि 'सॉरी, मैं अभी इस बारे में बात नहीं कर सकती।' तारा सुतारिया के इस बयान के बाद फैंस थोड़ा कंफ्यूज हो गए हैं। लेकिन कुछ फैंस का मानना है कि कपल समय आने पर अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने जरूर बात करेगा।

इस वीडियो के बाद शुरू हुई थी बात

एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब एक इवेंट के कपल का वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल हुए वीडियो में तारा सुतारिया रैंप वॉक करती दिखी तो इसी दौरान एक्ट्रेस ने वीर पहाड़िया ने को फ्लाइंग किस भेजा। इसके अलावा तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की इंस्टाग्राम स्टोरी से भी फैंस को अफेयर के हिंट मिले। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article