बॉलीवुड

Vvan Promo: सिद्धार्थ मल्होत्रा की "वन" में हुई तमन्ना भाटिया की एंट्री, लाल साड़ी बांध नंगे पांव जगल में दौड़ लगाती आई नजर

Vvan Tamannah Bhatia Entry Promo: हाल ही में बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म वन( Vvan) का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) की एंट्री दिखाई गई है। फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया एक साथ नजर आने वाले हैं।

Image

Vvan Tamannah Bhatia Entry Promo

Vvan Tamannah Bhatia Entry Promo: पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra) की अपकमिंग मूवी वन (Vvan) की चर्चा सुनने को मिल रही थी। एकता कपूर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म एक पौराणिक कथा है। फिल्म में एक्ट्रेस के नाम पर कई चर्चाएं सुनने को मिल रही थी। लेकिन अब मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं। हाल ही में बालाजी फिल्मस ने फिल्म से तमन्ना भाटिया का प्रोमो आउट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

हाल ही में बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म वन( Vvan) का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) की एंट्री दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत होती है एक गाड़ी से जिसमें से लाल साड़ी बांधी हुई एक महिला उतरती है, जैसे ही वह उतरती है तो उनके पांव में कांटे चुभ जाते हैं। फिर भी वह नहीं रुकती और हाथ में मशाल लेकर भयानक जंगल की ओर आगे बढ़ जाती है। प्रोमो को विजुअल में शूट किया गया है।

प्रोमो काफी दिलचस्प लग रहा है वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है। दोनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। यह फिल्म एक लोक थ्रिलर है जिसका सह-निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा जो पंचायत के निर्देशक भी हैं और टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार करेंगे। फिल्म के इस साल जून में फ्लोर पर आने की उम्मीद है और इसे 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article