बॉलीवुड

तब्बू की फिल्म 'Chandni Bar' का बनेगा सीक्वल, 2026 में शुरू हो जाएगी शूटिंग

Tabu's Chandni Bar 2: मशहूर निर्माता संदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लगभग 24 सालों के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की कल्ट क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' (Chandni Bar) के सीक्वल को बनाने की बड़ी घोषणा कर दी है। यह मूवी अजय बहल द्वारा डायरेक्ट की जाएगी।

Image

Image Source: Netflix

Tabu's Chandni Bar 2: मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'चांदनी बार' 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू के साथ अतुल कुलकर्णी को अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी अपने समय की बेहतरीन मूवीज में से एक थी। लगभग 24 सालों के बाद तब्बू की फिल्म 'चांदनी बार' के बार फिर चर्चा में है। निर्माता संदीप सिंह ने आधिकारिक तौर पर इस मूवी के राइट्स खरीद लिए हैं। खुशी की बात यह है कई इन राइट्स को खरीदने के बाद संदीप सिंह ने फिल्म 'चांदनी बार 2' (Chandni Bar 2) बनाने का फैलसा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं तब्बू की इस कल्ट क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल को मेकर्स कब शुरू करने जा रहे हैं।

'चांदनी बार 2' की हुई बड़ी अनाउंसमेंट

'चांदनी बार' के सीक्वल की घोषणा करते हुए निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि यह एक फिल्म नहीं बल्कि समाज को एक आईना दिखाती है। 'चांदनी बार 2' की अनाउंसमेंट करते हुए संदीप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, 'दो दशक बाद भी अस्तित्व, सम्मान और महत्वाकांक्षा की स्ट्रगल आज भी रियल है। इस सीक्वल के साथ मैं उन सच्चाइयों का फिर से सामना करना चाहता हूं। एक ऐसी कहानी कहना चाहता हूं जो आज की जनरेशन के साथ कनेक्ट करे।' 'चांदनी बार 2' की घोषणा के बाद से फैन्स बेहद खुश हैं और इस मूवी को देखने के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।

संदीप सिंह द्वारा निर्मित 'चांदनी बार 2' को अजय बहल डायरेक्ट कर दिखाई देंगे। अजय बहल को फिल्म 'सेक्शन 375' और 'बीए पास' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को साल 2026 की शुरुआत में शुरू कर देंगे। फिल्म को मुंबई और दुबई में शूट किया जाएगा। उम्मीद है कि 2026 में फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के बाद इसे इसी साल के अंत का रिलीज किया जा सकता है। वैसे आप फिल्म 'तब्बू' की 'चांदनी बार 2' को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article