बॉलीवुड

Taapsee Pannu ने शादी के बाद खेली Mathias Boe संग पहली होली, माथे पर लगे सिंदूर देख लोगों ने पकड़ी चोरी

Taapsee Pannu-Mathias Boe Holi Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुईं हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टरे की बॉयफ्रेंड संग होली की तस्वीर सामने आई हैं।

Image

Taapsee Pannu-Mathias Boe Holi Pic

Taapsee Pannu-Mathias Boe Holi Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों से खबरे आ रही थी की वह जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस ने इन खबरों के खंडन कर दिया था। अब हाल ही में उनकी आज होली तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

आज सुबह खबर आई की बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Boe) संग शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मार्च को कपल ने चोरी छुपे राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी कर ली है। हालांकि अभी तक इस खबर पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीरे में देखा गया की तापसी अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड संग होली खेल रही हैं, यह तस्वीरे काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

साथ ही तस्वीर में देखा गया की एक्ट्रेस के माथे पर लाल रंग से सिंदूर लगाया गया, जिससे लोगों ने अंदाजा लगाया की शादी पक्का हो गई है। शादी के खबरों के बीच इस तस्वीर का सामने आना सभी के लिए काफी ज्यादा शाकींग है। एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार शाहरुख खान संग फिल्म डंकी में नजर आईं थी। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article