Swara Bhasker on Not Getting Work: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। कुछ महीनों पहले ही स्वरा भास्कर ने एक बेटी को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान स्वरा भास्कर का वजन काफी बढ़ गया है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। कई लोगों ने यहां तक कहा कि वजन बढ़ने की वजह से स्वरा भास्कर को इंडस्ट्री की ओर से काम नहीं मिल रहा है। इन अफवाहों पर स्वरा भास्कर ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानें स्वर भास्कर ने किया जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर इन खबरों की कड़ी निंदा की। स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'उन लोगों के लिए जो देवनागरी लिपि नहीं पढ़ सकते हैं। इस समय एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र है, जिसकी सोच यह है कि एक मां जिसने कुछ समय पहले एक बच्चे को जन्म दिया है और उसका वजन बढ़ गया है। कोई यह बता पाएंगा बच्चे को जन्म देने की साइकोलॉजी क्या है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर को आखिरी बार फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद स्वरा भास्कर किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। फैन्स भी स्वरा भास्कर को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं। बता दें इस समय स्वरा भास्कर अपने बेटी की परवरिश में बिजी हैं। स्वरा भास्कर ने पॉलिटिशियन फहद अहमद से शादी की थी। इसके बाद स्वरा ने 23 सितंबर 2023 में एक बेटी को जन्म दिया।
