साउथ मूवीज

Lal Salaam: फिल्म साइन करने से पहले Rajinikanth ने विष्णु विशाल की एक्स वाइफ को किया था कॉल, जानें क्या थी वजह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2024, 03:08 PM IST

Lal Saalam: ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में विष्णु विशाल लीड रोल में है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विष्णु विशाल ने बताया था कि रजनीकांत ने फिल्म साइन करने से पहले उनकी एक्स वाइफ को कॉल किया था। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।

Image

Rajinikanth and Vishnu Vishal (credit pic: instagram)

Lal Salaam: एक्टर विष्णु विशाल की फिल्म लाल सलाम को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। ऐश्वर्या 9 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या ने साल 2015 में Vai Raja Vai डायरेक्ट की थी। लाल सलाम के प्रमोशन के दौरैन विष्णु विशाल ने कहा कि सुपरस्टार रजनीकांत ने मेरे लिए बहुत ही खास चीज की जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। उन्होंने ने मेरे लिए मेरी एक्स वाइफ से इजाजत ली थी।

लाल सलाम के लिए रजनीकांत ने किया ये काम

एक्टर ने कहा, लोगों ने मुझे से बताने के लिए मना किया था। लेकिन मैं फिर भी बताना चाहूंगा। जब मैंने ये फिल्म साइन की थी तो मेरे बेटे की मां ने मुझे कॉल करके पूछा कि तुम फिल्म में काम कर रहे हो? मैंने कहा कि तुम्हें कैसे पता। उसने मुझे बताया कि रजनी सर ने मुझे कॉल कर कहा था कि अगर विष्णु मेरी बेटी की फिल्म में काम करेगा तो अच्छा होगा। मैं भी उसके साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करूंगा। क्या आपको इसमें कोई दिक्कत है। रजनीकांत के इस जेश्चर से मैं हैरान हो गया था। वो सच में एक सुपरस्टार हैं।

विष्णु विशाल ने के नटराज की बेटी रजनी से साल 2011 में शादी की थी। कपल के घर साल 2017 में बेबी बॉय का जन्म हुआ था। कपल ने साल 2018 में तलाक ले लिया था। लाल सलाम इस महीने 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article