Gadar Box Office Collection And Budget: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ दिल जीत लेती हैं, बल्कि पूरे सिनेमा जगत को हिला देती हैं। 15 जून 2001 को रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' ऐसी ही एक मास्टरपीस थी, जिसने सनी देओल को 'धाई किलो का हाथ' वाला सुपरस्टार बना दिया और अमीषा पटेल को रातोंरात स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। अनिल शर्मा की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म, जो 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर सिख-मुस्लिम प्रेम कहानी बुनती है, आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है। आमिर खान की 'लगान' से क्लैश के बावजूद इसने बाजी मार ली और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म गदर का क्या बजट था और फिल्म ने कितना कलेक्शन किया था।

Image Source: Gadar Movie
फिल्म की कहानी
'गदर' की स्टोरी है एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) की है जो 1947 के बंटवारे के दौरान एक मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार कर बैठता है। दंगों में सकीना को बचाने के बाद दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन सकीना के परिवार की नफरत और बंटवारे का काला साया उनके परिवार पर मंडराने लगता है। सालों बाद, जब तारा पाकिस्तान जाकर अपने बेटे को बचाने जाता है, तो प्रेम, बलिदान और देशभक्ति की ये जंग और तेज हो जाती है। फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि बंटवारे के दर्द, हिंदू-मुस्लिम एकता और पिता-पुत्र के रिश्ते को छूती है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ-साथ गाने और डायलॉग्स आज वायरल होते हैं।

Image Source: Gadar Movie
फिल्म गदर का बजट
सनी देओल की इस फिल्म को बनाने में करीब 19 करोड़ रुपये लगे वो भी 2001 में, जब बड़े बजट वाली फिल्में 20-25 करोड़ की होती थीं। सिंपल प्रोडक्शन डिजाइन, रॉ एक्शन सीन्स और कोई स्पेशल इफेक्ट्स न होने की वजह से फिल्म का बजट ज्यादा नहीं था। इस फिल्म ने ये साबित करता है कि सिनेमा में पैसा नहीं, दिल लगता है।

Image Source: Gadar Movie
'गदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज होते ही 'गदर' ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले वीकेंड में ही 4 करोड़ से ज्यादा कमाए और मूवी का इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 76-77 करोड़ रुपये रहा। देश के साथ-साथ दुनिया में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 132 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म गदर साल 2001 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बनी। इस फिल्म ने आमिर खान की 'लगान' को पीछे छोड़ दिया था।

Image Source: Gadar Movie
धमाकेदार डायलॉग्स बने फिल्म की जान
फिल्म गदर में धांसू एक्शन सीन्स के साथ-साथ धमाकेदार डायलॉग्स ने भी लोगों के दिलों को जीत लिया। ये थे फिल्म के धमाकेदार डायलॉग्स
1. हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।
2. अगर मैं अपने बीवी-बच्चे के लिए सर झुका सकता हूं, तो सबके सर काट भी सकता हूं।
3. एक कागज पर मोहर नहीं लगेगी तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा?
4. बाप बनकर बेटी को विदा कर दीजिए, इसी में सबकी भलाई है, वरना अगर आज ये जट बिगड़ गया तो सैकड़ों को ले मरेगा।
5. जिंदगी कितनी ही बेरहम क्यों न हो, जीना तो पड़ता है मैडम जी, जीना तो पड़ता है।

Image Source: Gadar Movie
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे?
फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) ने तारा सिंह, अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने सकीना, अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने अशरफ अली, लिलेट दुबे (Lillete Dubey) ने शब्बो और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) ने चारनजीत/जीते का किरदार निभाया था। फिल्म गदर के बाद मेकर्स ने 'गदर 2' को भी रिलीज किया था। फिल्म गदर 2 भी आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। फिल्म गदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
