Sunny Deol Post: बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस रखते हैं। जहां वो अपने काम को बखूबी करते हैं तो वहीं फैमिली के लिए भी टाइम निकालते हैं। इस बीच सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के जन्मदिन को खास बना दिया है। सनी देओल ने मां प्रकाश कौर को खास अंदाज में विश किया है। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रही हैं। सनी देओल के लेटेस्ट पोस्ट पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
सनी देओल ने अपनी मां पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए 2 तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मां प्रकाश कौर के साथ दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल ने इन फोटोज को साझा करते हुए प्रकाश कौर को विश किया है। सनी देओल ने लिखा, ' सनी देओल मामा लव यू।' सनी देओल के इस पोस्ट ने प्रकाश कौर समेत फैंस का दिन बना दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र शादी के 4 बच्चे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा अजेता और विजेता दो बेटियां भी हैं।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म जाट साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की थी। अब सनी देओल की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में बॉर्डर 2 का नाम शामिल है। सनी देओल की इस मूवी पर लोगों की नजरें टिकी हुई है। मालूम हो कि फिल्म बॉर्डर 2 साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस मूवी में एक बार फिर से सनी देओल पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे।
