बॉलीवुड

राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा में Sunny Deol को हंसता देख फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- मैय्यत है या पार्टी

Sunny Deol Trolls Brutally For Laughing At Rajkumar Kohli Prayer Meet: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल हाल ही में ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा से निकलने वक्त हंसते नजर आए।

Image

राजकुमार कोहली की प्रार्थनासभा पर हंसने के लिए ट्रोल हुए सनी देओल

Sunny Deol Trolls Brutally For Laughing At Rajkumar Kohli Prayer Meet: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग मूवीज के कारण खूब सुर्खियों में भी बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग सनी देओल पर तंज कसते नहीं थक रहे हैं। सनी देओल का यह वायरल वीडियो राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) की प्रार्थना सभा से जुड़ा हुआ है।

सनी देओल (Sunny Deol) से जुड़ा यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में सनी देओल, राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) की प्रार्थना सभा से निकलते वक्त हंसते नजर आए। यहां तक कि अरमान कोहली के सामने भी सनी देओल के चेहरे पर मुस्कान बनी हुई थी। सनी देओल का ये अंदाज लोगों को जरा भी रास नहीं आया और उन्होंने 'गदर 2' एक्टर को जमकर ताने मारे।

सनी देओल (Sunny Deol) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मय्यत है या फिर पार्टी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी शर्मनाक बात है कि मरे हुए शख्स के बेटे के सामने भी हंस रहे हैं।" वहीं एक यूजर ने सनी देओल के वीडियो पर सवाल करते हुए लिखा, "ये लोग किसी की प्रार्थना सभा पर ऐसे कैसे हंस सकते हैं और देखो तो सही कि लोगों से कैसे मिल रहे हैं।" बता दें कि सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा में मुस्कुराते दिखे, जिससे लोगों ने उन्हें भी जमकर ट्रोल किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article