बॉलीवुड

Dharmendra News: मां प्रकाश कौर को संभालने के लिए घर पहुंचे सनी देओल, अस्पताल में हैं पापा धर्मेंद्र

Sunny Deol Reached Home: बॉलीवुड अभिनेता सुबह-सुबह अपने पिता से मिलने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे, जहां वो कुछ देर पहले ही रवाना हुए थे। सनी देओल हाल ही में घर पर पहुंचे, जहां पहले से ही मीडिया मौजूद थी। सनी देओल की कार का वीडियो टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लग गया है, जिसमें वो मायूस नजर आ रहे हैं।

Image

DHarmendra Sunny

Sunny Deol Reached Home: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की कार कुछ देर पहले ही उनके बंगले के बाहर स्पॉट हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि वो अपने पिता धर्मेंद्र से मिलने के बाद मां प्रकाश कौर का ध्यान रखने के लिए घर पहुंचे हैं। जब सनी देओल की कार बंगले के अंदर जा रही थी तब वहां पर काफी पुलिस मौजूद थी। मौके पर पुलिस को इसलिए लगाया गया ताकि देओल परिवार के सदस्यों को आने-माने में कोई दिक्कत न हो। सनी देओल के बंगले के बाहर इस वक्त काफी सारे लोग मौजूद हैं, उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

घर के अंगर जाते समय मायूस दिखे सनी देओल

अभिनेता सनी देओल जब घर के अंदर जा रहे थे तब उन्होंने मीडिया से आंखें चुराए ही रखीं। कैमरे में कैद हुए विजुअल्स के अनुसार सनी पाजी अस्पताल से आने के बाद थोड़े मायूस नजर आए। धर्मेंद्र जब से अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तब से ही सनी देओल भागमभाग कर रहे हैं। भागमभाग की वजह से ही सनी पाजी के चेहरे पर थकान नजर आ रही है।

घर आए सनी देओल तो अस्पताल पहुंचे अभय देओल

देओल खानदान का एक ना एक सदस्य अस्पताल में मौजूद है। जैसे ही सनी देओल घर की ओर रवाना हुए, वैसे ही अभय देओल अस्पताल पहुंच गए। अभय देओल सुबह से घर पर ताई प्रकाश कौर के साथ थे और घरवालों का ख्याल रख रहे थे। कुछ देर पहले ही अभय देओल की कार अस्पताल के अंदर जाती हुई नजर आई थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article