बॉलीवुड

'Gadar 2' की अपार सफलता पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'लोग मुझे इस तरह की फिल्मों में...'

Sunny Deol on Gadar 2 Success: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' की सफलता पर अपना रिएक्शन देते कहा कि लोग उन्हें इस तरह की फिल्मों में देखना चाहते हैं।

Image

Sunny Deol's Gadar 2

Sunny Deol on Gadar 2 Success: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) की इस साल 11 अगस्त को 'गदर 2' (Gadar 2) रिलीज हुई थी। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। अनिल शर्मा ने लगभग 22 सालों के बाद फिल्म 'गदर' के सीक्वल को सनी देओल के साथ बनाया था। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता को बताया कि लंबे समय के बाद उनके करियर में उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली। सनी देओल को यह भी लगता है लोग उन्हें इस तरह की फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। सनी देओल ने बताया कि जब फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'गदर: एक प्रेम कथा' आई थी, तब वो अपने स्टारडम के चरम पर थे। 'गदर 2' रिलीज होने से पहले उन्होंने काफी डाउनफॉल देखा था। वो इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं थे। इस पीरियड ड्रामा की सक्सेस के बाद उनका करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल अब 'गदर 2' के बाद जल्द ही राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका टाइटल 'लाहौर 1948' है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। यह पहली बार जब सनी देओल और आमिर खान ने किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article