Sunny Deol Talk About Bollywood: साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन-रोमांस से भरपूर मूवी 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। यह अपने समय की सबसे बड़ी हिट मूवीज में से एक साबित हुई थी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब 'गदर' रिलीज हुई, तब बॉलीवुड को लग रहा था कि यह मूवी लोगों को पसंद नहीं आएगी। इस मूवी को गानों तक को नापसंद किया गया था लेकिन बाद में यह एक आइकॉनिक मूवी साबित हुई। सनी देओल को पूरा भरोसा था कि ये मूवी ऑडियंस को पसंद आएगी। हाल ही में जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत में सनी देओल ने बताया कि बॉलीवुड का ऑडियंस के साथ कोई तालमेल नहीं है।
जूम से बात करते हुए सनी देओल ने पुराने दिनों को याद किया करते हुए कहा, 'जब मैंने यह फिल्म की थी तब मैं ऊटी में था। मैं दूसरी मूवी की शूटिंग कर रहा था। अनिल शर्मा इस मूवी की डिटेल्स लेकर मेरे पास आए थे। उस समय मैं फिल्म करने के लिए इतना एक्साइटेड नहीं था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने अनिल शर्मा की मूवीज देख नहीं थीं। मुझे यह जानता था कि वो किस तरह का एक्शन करते हैं।'
सनी देओल ने आगे कहा, 'जब उन्होंने मुझे फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में बताया तो मैं राजी हो गया। मेरे पूरी रात फिल्म की कहानी सुनी और चर्चा हुई। मैं बस यही चाहता था कि जिस तरह मुझे बताया गया है फिल्म भी उस दौर जैसी ही दिखाई जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो कहानी भी सच्ची नहीं दिखेगी। इस मूवी को करना बेहतरीन एक्सपीरियंस था। अब मैं हर मूवी को एन्जॉय करता हूं।'
लोगों के डाउट पर भी सनी देओल ने खुलकर बात की और कहा, 'जो फिल्म को कहा गया वो सच है। ऐसा इसलिए था क्योंकि इंडस्ट्री और ऑडियंस के बीच कोई तालमेल नहीं था। यह जब आपको उम्मीद से ज्यादा मिलता है तो लोग भूल जाते हैं। जब इस मूवी के गाने लोगों को सुनाता था तो उन्हें ये पसंद नहीं आते थे। इस मूवी ने खुद वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद नहीं थी। फिल्म इतना आगे बढ़ी कि उसे कोई रोक नहीं पाया।'
