बॉलीवुड

Abbas-Mustan संग बनेगी अब Sunny Deol की जोड़ी !! ऑफर हुई धांसू एक्शन-थ्रिलर

Sunny Deol Next with Abbas Mustan: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता के बाद सनी देओल को कई फिल्में ऑफर हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल (Sunny Deol) को जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान (Abbas Mustan) की एक एक्शन थ्रिलर ऑफर हुई है।

Image

Sunny Deol and Abbas Mustan

Sunny Deol Next with Abbas Mustan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स अभिनेता के साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। इस समय सनी देओल को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल को इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान (Abbas Mustan) की बड़ी फिल्म ऑफर हुई है। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें सनी देओल को लीड रोल में देखा जाएगा।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल ने हाल ही में एक बिग-बजट फिल्म साइन की ई। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करने का जिम्मा विशाल राणा ने उठाया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सनी देओल राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाहौर: 1947' को पूरा करने के बाद शुरू करेंगे। इस एक्शन थ्रिलर को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे अगले साल शुरू कर दिया जाएगा। सनी देओल के अलावा फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मेकर्स जल्द ही फाइनल कर देंगे।

बता दें यह पहली बार होगा जब अब्बास मस्तान को सनी देओल के साथ काम करते हुए देखा जाएगा। हालांकि डायरेक्टर्स की जोड़ी बॉबी देओल के साथ पहले काम कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के पास इस समय राजकुमार संतोषी की 'लाहौर: 1947' भी है। इस फिल्म को आमिर खान के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है। इसके अलावा सनी देओल के पास नितेश तिवारी की 'रामायण' भी है। इस फिल्म में उन्हें भगवान हनुमान के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article