Fans Crazy Over Jaat: सनी देओल( Sunny Deol) की फिल्म जाट ( Jaat) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन-ड्रामा से पैक इस फिल्म को फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर्स में जिस तरह से लोग जा रहे हैं यह देखकर कहा जा सकता है कि सनी देओल की दीवानगी बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर जाट को खूब पसंद भी किया जा रहा है। जाट के रिव्यू में अधिकतर रिस्पॉन्स पॉजिटिव मिल रहे हैं। एक्स हैंडल पर कुछ वीडियोज सामने आई है जिसमें लोगों की भीड़ जाट को देखने के लिए जा रही है।
हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) को बहुत पसंद किया जाता है। एक्शन हीरो की हर फिल्म को नॉर्थ इंडिया का कुछ ज्यादा ही प्यार मिलता है और रही बात फिल्म की तो अभिनेता की फिल्म का नाम जाट रखा गया है। जिससे लोग काफी कनेक्ट नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आई है जिसमें लोग ट्रैकटर में बैठकर फिल्म देखने जा रहे हैं। धोती-कुर्ता पहनकर जाट के लुक में तैयार होकर फैंस की भीड़ थिएटर्स में जा रही है।
जयपुर के एक परिवार के करीब 150 लोग एक साथ जाट देखने गए हैं। वीडियो में उन्हें साफ जाट के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।
फिल्म के टाइटल ट्रैक को भी खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे गाड़ियों में बजाकर रोड पर चलते नजर आ रहे हैं। लोगों के बीच जाट का जुनून साफ-साफ नजर आ रहा है।
हरियाणा और राजस्थान के किसान ट्रैक्टर पर बैठकर फिल्म देखने जा रहे हैं। रोड पर भीड़ जमा हो गई है। वाकई में देओल परिवार की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।
