Jaat 2 Announced: बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल इन दिनों जाट की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म जाट ने पहला हफ्ता खत्म होने से पहले ही अपने खाते में 57 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं, जिसके बाद इसे हिट करार दे दिया गया है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म जाट 100 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी और सुपरहिट की श्रेणी में एंट्री मार लेगी। फिल्म जाट की सफलता को देखकर इसके मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और जाट 2 का ऐलान कर दिया है। दर्शकों को जल्द ही सनी पाजी जाट 2 में एक्शन करते दिखेंगे, जिसका डायरेक्शन भी गोपीचंद मलिनेनी करेंगे।
सनी देओल ने किया जाट 2 का ऐलान
सनी देओल ने कुछ देर पहले ही फिल्म जाट 2 का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है "जाट एक नए मिशन पर।" फिल्म जाट की सफलता को देखने के बाद मेकर्स ने सोचा है कि इसे एक फिल्म सीरीज में तब्दील कर दिया जाए। फिल्म में सनी पाजी का किरदार लोगों से कनेक्ट कर दिया है और मेकर्स इसे ज्यादा से ज्यादा भुनाना चाहते हैं। जाट 2 में सनी पाजी का किरदार किसी नए मिशन पर दिखेगा और गुंडों की हड्डियां तोड़ता नजर आएगा।
सनी देओल ने फैंस को कहा थैंक यू
सनी पाजी ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा था। सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है और दर्शकों से मिल रहे प्यार से वो काफी खुश हैं। सनी पाजी ने फैंस को दिल से शुक्रिया कहा है। सनी देओल लम्बे समय से ऐसी ब्लॉकबस्टर मूवी के लिए तड़प रहे थे। गदर 2 के बाद जाट की सफलता पर सनी देओल का करियर डिपेंड कर रहा था। जाट की अच्छी कमाई ने साबित कर दिया है कि सनी पाजी अभी कुछ समय और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
