Sunjay Kapur Property Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन हो गया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी खबरों में बनी हुई है। संजय कपूर के निधन के बाद से 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर (Mandhira Kapur) ने संपत्ति में अपने हिस्से की मांग की थी। जिसके बाद संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर (Priya Sachdev Kapur) ने कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दर्ज की थी। अब इस याचिका पर कोर्ट का फैसला सामने आ गया है।
कोर्ट ने वसीयत से हटाया मंदीरा कपूर का नाम
संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर फैमिली में ड्रामा चल रहा है। इस ड्रामे से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर का नाम वसीयत से हटा दिया है। ये फैसला प्रिया सचदेव कपूर के याचिका के बाद लिया गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब प्रिया सचदेव कपूर ने राहत की सांस ली है।
करिश्मा कपूर- प्रिया सचदेव के बीच चल रहा है विवाद
प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बीच भी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। करिश्मा कपूर अपने बच्चों के लिए संपत्ति की मांग कर रही हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों अपनी हिस्से की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं। अभी तक दोनों तरफ के कई दांवे किए गए हैं लेकिन कोर्ट ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं सुनाया है। संजय कपूर की संपत्ति विवाद को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
