Sunita Ahuja Interview: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की तलाक की अफवाह उड़ी थी। हालांकि उस वक्त गोविंदा और सुनीता ने इस गलत बताया था। अब एक बार फिर गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए अर्जी डाल दी है। वहीं सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा को लेकर बड़ी बात कह दी है।
सुनीता आहूजा ने कही ये बात
सुनीता आहूजा ने ईट ट्रैवल रिपीट को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के बारे में कई खुलासे किए हैं। सुनीता आहूजा ने कहा है कि उनसे ज्यादा गोविंदा से कोई प्यार नहीं कर सकता। सुनीता ने कहा, 'उसको भुख कब लगती है मुझे ये पता है। ये भी मालूम हो कि उसे कोक कब चाहिए। उसे एसिडिटी कब हो रही है ये भी पता है। मेरे जितना गोविंदा कोई नहीं जानेगा और कभी लाइफ में कोई और जान भी नहीं पाएगा, क्योंकि मैं उससे अंदर से प्यार करती हूं। जितना भी कोई कुछ कर लें उसको मेरी तरह कोई प्यार नहीं कर सकता है।'
गोविंदा का सामने आया नया लुक
सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों के बीच गोविंदा को कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गोविंदा व्हाइट ट्राउजर और मैचिंग जैकेट के साथ एक कैज़ुअल व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। गोविंदा का ये अंदाज काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को काफी समय हो गया है। इतने सालों से दोनों साथ हैं और फैंस ये चाहते हैं कि आगे भी दोनों का रिश्ते बरकरार रहे।
