बॉलीवुड

पति गोविंदा के साथ बर्थडे नहीं मनाती सुनीता आहूजा, 12 साल का दर्द बयां करते हुए बोलीं 'केक काटकर दारू पी...'

Sunita don't celebrate her bday with Govinda: बॉलीवुड कलाकार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने पिछले 12 साल से अपने पति गोविंदा के साथ बर्थडे सेलीब्रेट नहीं किया है। सुनीता ने बताया है कि वो केक काटकर शराब पीकर सो जाती हैं।

Image

Govinda Sunita

Sunita don't celebrate her bday with Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार इंटरव्यूज पे इंटरव्यूज दे रही हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं। सुनीता आहूजा ने मीडिया को दिए ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने पिछले 12 सालों से गोविंदा के साथ जन्मदिन नहीं बनाया है। सुनीता अपने बच्चों यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा के साथ अलग घर में रहती हैं, जहां गोविंदा नहीं रहते हैं। सुनीता आहूजा ने बर्थडे को लेकर जो खुलासा किया है, वो कई लोगों को हैरान कर रहा है।

कर्ली टेल्स से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने बताया है, 'मेरी जिंदगी पूरी तरह से पति और बच्चों की है लेकिन मेरा पूछना ये है कि पति-बच्चों के बीच आप खुद के लिए कब जियोगे? हर साल बर्थडे पर मैं सुबह-सुबह पूजा-पाठ करती हूं। जैसे ही रात को 8 बजता है मैं बॉटल खोलकर अकेले केक काटकर दारू पी लेती हूं। मैं अपने बर्थडे पिछले 12 सालों से ऐसे ही एन्जॉय करती आ रही हूं।'

सुनीता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'दोनों बैलेंस हो जाता है। मेरी पूजा भी हो जाती है और पार्टी भी हो जाती है। आपका जन्म होता है, आप अकेले पैदा होते हो। जिंदगी खुद के लिए भी जीना चाहिए।'

पति गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं। वो और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं। जहां सुनीता अपने दोनों बच्चों यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं तो वहीं गोविंदा अकेले दूसरे घर में रहते हैं। सुनीता ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें याद नहीं है कि वो गोविंदा के साथ आखिरी बार कर साथ में मूवी देखने के लिए गई थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article